फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   mentor will take online traning

आनलाइन प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे डायट के मेंटर

Tue, 14 Jul 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
mentor will take online traning
आनलाइन प्रशिक्षण लेंगे डायट के मेंटर
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना संक्रमण को देखते हुए आनलाइन गतिविधियों पर भी जोर दिया जा रहा है। शिक्षण से जुड़ी गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों को प्रशिक्षित किए जाने का क्रम जारी है। 18 जुलाई को डायट के मेंटरों को भी आनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके माध्यम से शिक्षा की बेहतरी को लेकर किए जाने वाले प्रयासों को बताया जाएगा। जानकारी प्राप्त कर वे विद्यालयों के शिक्षकों को भी इससे अवगत कराएंगे।

परिषदीय विद्यालयों के नियमित पर्यवेक्षण व अनुश्रवण के लिए डायट के मेंटरों को भी एक-एक ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंशा है कि वे समय-समय पर संबंधित ब्लॉक के विद्यालयों में जाकर शिक्षण कार्य की हकीकत को देखेंगे तथा कमियों को दूर कराएंगे। शिक्षकों की तरह ही डायट के मेंटरों को भी प्रशिक्षित किया जाना है। जिले में चिन्हित किए गए 12 मेंटरों को 18 जुलाई को दोपहर दो बजे से शाम साढ़े छह बजे तक ध्यानाकर्षण, आधारशिला एवं शिक्षण संग्रह पर आधारित आनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। डायट के प्रशिक्षण प्रभारी रामजी ने बताया कि मेंटरों के लिए प्रशिक्षण संबंधी कार्यक्रम घोषित हो गया है। डायट के 12 मेंटर आनलाइन प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed