फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Memorandum submitted to the Chief Minister demanding land consolidation.

Maharajganj News: चकबंदी कराने की मांग के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Fri, 24 Jul 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the Chief Minister demanding land consolidation.
फरेंदा। वनटांगिया विकास समिति ने जिले के 18 वनटांगिया गांवों में चकबंदी के माध्यम से भूमि की मालयित निर्धारित करने को लेकर मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में पत्र दिया। वनटांगिया विकास समिति के अध्यक्ष जयराम प्रसाद के साथ मनोज निषाद, रामानंद शर्मा, राजू, शैलेष, रामचंद्र व पारसनाथ ने दिए गए पत्र में बताया है कि वनटांगिया गांवों को वन अधिकार अधिनियम के तहत अधिकार पत्र दिए गए हैं। इन गांवों से निकट गांवों के राजस्व गांव को जोड़कर ग्रामीणों को मतदाता भी बनाया गया है लेकिन गांव के नाम से कोई अलग राजस्व अभिलेख उपलब्ध नहीं है। इससे भविष्य में गांव के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न होने की आशंका है। वर्तमान में श्रेणी 5 क के अंतर्गत चकबंदी कराई जाती है तो चकबंदी विभाग को भूमि का मालियत निर्धारित करने और खसरा-खतौनी तैयार करने में समस्या होगी। इससे कृषि भूमि का अभिलेखीकरण एवं वरासत का अंकन भी नहीं हो सकेगा। लोगों ने मांग की है कि वनटांगिया समुदाय के कृषि भूमि का मालियत निर्धारण कराते हुए चकबंदी कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed