फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Memorandum submitted regarding MNREGA payment

Maharajganj News: मनरेगा भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन

Wed, 15 Oct 2025 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted regarding MNREGA payment
महराजगंज। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की ओर से मनरेगा के पक्के कार्यों के भुगतान में हो रही देरी के मुद्दे को लेकर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान को ज्ञापन सौंपा। संगठन की मांग है कि मनरेगा योजनाओं के तहत पक्के कार्यों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी ने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत हुए पक्के कार्यों का भुगतान लंबित होने से प्रधानों और लाभार्थियों को परेशानी हो रही है। तकनीकी खामियों के कारण कार्यों का सत्यापन और भुगतान प्रक्रिया में देरी हो रही है, जिससे योजनाओं का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, गोरखपुर जिलाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, कुशीनगर जिलाध्यक्ष अकबर, उपाध्यक्ष चतुर्भुजा सिंह, पनियरा ब्लॉक अध्यक्ष सतीश सिंह, नौतनवा ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed