फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Memorandum submitted by the Pradhan to the solution of the problems

समस्याओं के समाधान को प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 30 Oct 2018 12:46 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 30 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted by the Pradhan to the solution of the problems
समस्याओं के समाधान को प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की जिला इकाई ने डीएम को छह सूत्री ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।  ग्राम प्रधानों ने कहा कि चार महीने से मिड डे मिल का कनर्वजन कास्ट नहीं मिला है। इससे स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनवाने की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन


 संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय ने कहा कि खंड विकास अधिकारी द्वारा मजदूरी का भुगतान मनरेगा से कराने को कहा जा रहा है।  ईंट, गिट्टी, बालू, सीमेंट आदि के निर्धारित दर और बाजार दर में अंतर है। ऐसे में निर्माण संबंधी काम कराने में परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में आए दिन प्रधानों को जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है। कहीं कहीं बिना शिकायत कर्ता के नोटरी  दिए ही जांच की कार्रवाई कर दी जा रही है। जो जनहित में उचित नहीं है। पुलिस अधिकारियों ग्राम प्रधान को एक पक्ष बनाकर प्रधान को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया जा रहा है। ग्राम प्रधानों को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण परेशानी बढ़ती जा रही है और ग्राम प्रधानों पर खतरा भी बढ़ता जा रहा है। प्राथमिकता के आधार पर प्रधान को सशस्त्र लाइसेंस दिए जाए। इस मौके पर आशीष कुमार, गणेश पांडेय, श्रवण गुप्ता, पप्पू, मसानुदीन, शत्रुधन, रूदल सहित अन्य लोग  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed