{"_id":"629a5fedb56ec00fe3091a91","slug":"memorandom-given-to-sdm-maharajganj-news-gkp4391568173","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन
फरेंदा। महराजगंज मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त करहिया पुल के निर्माण को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम दिनेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने शीघ्र मांगें पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
भाकियू के प्रदेश संगठन मंत्री जगराम चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष हरिश्चंद पांडेय, घनश्याम, हरिहर चौधरी, रामहित यादव ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया है कि करहिया पुल करीब 50 वर्ष पहले बना था। वर्तमान समय में पुलिया अत्यंत जर्जर हालत में है तथा रेलिंग टूट गई है। जिस पर कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। अभी कुछ ही दिन पूर्व ट्रेलर पुल से नहर में गिर गया था जिसके कारण कई लोग घायल हो गए थे। ऐसे में सड़क की चौड़ाई तो बढ़ी लेकिन पुल अपने पुराने रूप में ही है। कार्यकर्ताओं ने सड़क के चौड़ाई के अनुरूप नया पुल बनवाने की मांग की। संवाद