फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   memorandom for demolish encroachment

खलिहान से कब्जा हटवाने के लिए सौंपा ज्ञापन

Wed, 27 Jul 2022 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
memorandom for demolish encroachment
खलिहान से कब्जा हटवाने के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। खलिहान की भूमि से कब्जा हटवाने सहित अन्य मामलों के निस्ताण के लिए ग्रामीणों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक कौशल किशोर उर्फ मुन्ना सिंह के नेतृत्व में पहुंचे नौतनवां तहसील के हथिहवां के ग्रामीणों ने कहा कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों की शह पर कुछ लोग खलिहान की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि राजस्व विभाग के दस्तावेजों में यह भूमि खलिहान के रूप में दर्ज है। गांव के लोग इस भूमि का खलिहान के रूप में उपयोग करते हैं। आरोप लगाया कि राजस्व निरीक्षक और लेखपाल आदि ने गांव के ही एक व्यक्ति को इस भूमि पर कब्जा दिला दिया है। पूर्व में पैमाइश के बाद इसे खलिहान के रूप में सुरक्षित किया गया था। इस मौके राम सजन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में बैरवां जंगल के बाबुद्दीन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सार्वजनिक नाली को खोदकर शौचालय की टंकी बनाने का आरोप लगाया है। दशरथपुर गांव के लोगों ने गांव के चक मार्ग पर कुछ कब्जा करने का आरोप लगाया है। गांव के बेचू ने बताया कि गांव के लोगों को आने-जाने के लिए यही चकमार्ग है। इस पर कब्जा कर लिए जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। इस मौके पर मोलहू, दीपचंद, मनोहर, जयसिंह, कन्हई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed