फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Members of Durga Prabhat branch took out a procession.

Maharajganj News: दुर्गा प्रभात शाखा के सदस्यों ने किया पथ संचलन

Mon, 06 Oct 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Members of Durga Prabhat branch took out a procession.
महाराजगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस की दुर्गा प्रभात शाखा का पथ संचलन रविवार को संपन्न हुआ। नगर के प्रमुख मार्गों पर सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अनुशासित मार्च निकाला। दुर्गा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुआ यह संचलन हनुमानगढ़ी चौराहा, सुभाष नगर, कोतवाली गेट और श्याम मंदिर होते हुए वापस दुर्गा मंदिर में समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सुभाष नगर मोहल्ले के निवासियों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की। शाखा कार्यवाह राजेश मद्धेशिया ने बताया कि यह संचलन संघ की परंपरा के अनुरूप था, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अनुशासन को मजबूत करता है। प्रमुख मार्गों पर दुकानदारों और राहगीरों ने तालियां बजाकर संचलन का स्वागत किया। मुख्य वक्ता पूर्व जिला कार्यवाहक खूब लाल ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक वतन के लिए निस्वार्थ कार्य करते हैं। शाखाओं में राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण होता है, जो व्यक्ति के समग्र विकास का आधार है।
विज्ञापन

जिला संघ चालक रमाशंकर गुप्त ने कहा कि संघ के कार्यकर्ता देश के लिए जीने और समर्पित होने को तत्पर रहते हैं। उनके उच्च गुणवत्ता वाले चरित्र से राष्ट्र का चरित्र भी परिवर्तित हो रहा है। इस अवसर पर देवेश, विनोद कुमार, राजेश मद्धेशिया, मनोज शर्मा, अंबिका पटेल, वाल्मीकि, छोटेलाल गुप्त, सुभाष गुप्ता, अनिल जायसवाल, गौरव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed