फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Meetings were held in all four tehsils and 12 blocks to decide on expanding the organization.

Maharajganj News: सामान्य वर्ग से जुड़े मुद्दों पर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने की चर्चा

Mon, 05 Oct 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Meetings were held in all four tehsils and 12 blocks to decide on expanding the organization.
महराजगंज। संयुक्त संघर्ष मोर्चा की विमर्श बैठक रविवार को गांधी नगर स्थित एक मैरिज लॉन में हुई। इसमें विभिन्न तहसीलों से पहुंचे पदाधिकारियों और वक्ताओं ने सामान्य वर्ग से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने सामान्य वर्ग के खिलाफ बनाए जा रहे कानूनों और सामाजिक स्तर पर होने वाले कथित भेदभाव पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बैठक में अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रणवीर सिंह ने ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज के साथ धर्मग्रंथों के कथित अपमान और सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर समाज को जागरूक होकर अपनी आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन से जुड़े लोग किसी राजनीतिक दल या नेता के गुणगान अथवा आलोचना के बजाय मोर्चा की ओर से तय किए गए मुद्दों के आधार पर मतदान करेंगे। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के प्रदेश महामंत्री अभिषेक कुमार हर्षा, सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी, महेंद्र प्रताप सिंह, रत्नेश पाठक, सुशील कुमार श्रीवास्तव, कुलदीप पांडेय, संजय मणि, कालिका सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी और आचार्य भास्कर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed