{"_id":"6298fd041dc997113d4cb951","slug":"meeting-2-maharajganj-news-gkp4390449114","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों को मॉडल के अनुरूप कराएं : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों को मॉडल के अनुरूप कराएं : सीडीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों को मॉडल के अनुरूप कराएं : सीडीओ
- गौरव सिंह सोगरवाल ने जिला पंचायत के जिम्मेदारों के साथ बैठक में दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला पंचायत के जिम्मेदार ग्रामीण क्षेत्रों में मॉडल के रूप में विकास कार्यों को कराएं। ऐसा कर वे जहां अपने उद्देश्यों को पूरा कर सकेंगे, वहीं विकास कार्यों की सार्थकता भी आमजन को लाभ पहुंचा कर सिद्ध हो जाएगी।
ये बातें मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बृहस्पतिवार को जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित विभागीय जिम्मेदारों की बैठक में कहीं। उन्होंने जिला पंचायत की आय को विकसित किए जाने की दिशा में प्रबंध किए जाने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि जहां कहीं भी किराया जमा नहीं किया जा रहा है, वहां पर अभियान चलाकर उसे जमा कराया जाए। जहां कहीं भी निर्माण कार्य कराया जाना है वहां के सदस्यों से प्रस्ताव अवश्य मांगा जाए। ऐसा किए जाने से किसी को शिकायत नहीं होगी, तथा वे जवाबदेह भी होंगे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य की ओर से बैठक में जो भी मांगे की गईं थीं उस दिशा में आवश्यक कदम उठाया जाएं। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी आरके सिंह समेत जिला पंचायत के अन्य जिम्मेदार व कार्यालय सहायक आदि मौजूद रहे।