फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Medicines will be available at cheap rate from Jan Aushadhi Kendra

जन औषधि केंद्र से सस्ते दर पर मिलेंगी दवाएं

Fri, 02 Sep 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Medicines will be available at cheap rate from Jan Aushadhi Kendra
जन औषधि केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी।संव? - फोटो : MAHARAJGANJ
जन औषधि केंद्र से सस्ते दर पर मिलेंगी दवाएं
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया उद्धाटन
महाराजगंज। जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जन-औषधि केंद्र से लोगों को सस्ते दर पर दवाएं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि गरीब लोगों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बड़ी सौगात है। जन औषधि केंद्र खोलने का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक रियायती दरों पर स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना है। जन औषधि केंद्र से जनपद के नागरिकों को लाभ होगा।
विज्ञापन

विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि जन औषधि केंद्र महराजगंज जैसे जनपद के लिए बड़ा तोहफा है। अब जन औषधि केंद्र से लोगों को महंगी दवाएं भी सस्ती दर पर उपलब्ध होंगी और लोग अपने प्रियजनों का बेहतर इलाज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि योगी और मोदी की सरकार पहले दिन से गरीबों के लिए कार्य कर रही है और जन औषधि केंद्र इसी कड़ी में एक और प्रयास है। मुख्य चिकित्साधिकारी नीना वर्मा ने कहा कि जन औषधि केंद्र के खुलने से जनपद के लोगों को कुछ महत्वपूर्ण दवाएं काफी कम कीमत पर उपलब्ध होंगी, जिससे चिकित्सा पर लोगों के खर्च में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed