फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Medha from rural areas wrote a new success story

Maharajganj News: ग्रामीणांचल की मेधा ने लिखी सफलता की नई कहानी

Sun, 21 Apr 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 21 Apr 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Medha from rural areas wrote a new success story
महराजगंज। शनिवार को घोषित हुए यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में एक बार फिर जनपद के मेधावियों ने प्रदेश भर में अपनी सफलता का परचम लहराया हैं। जिले के पांच होनहार बच्चे प्रदेश की टॉपटेन मेरिट सूची में शामिल हो अपनी सफलता का डंका बजाया है। इनमें अधिकांश ग्रामीणांचल के बच्चे है जो अभाव में रह कर भी अपनी सफलता का गहरा प्रभाव छोड़ा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में एक साथ जिले के पांच होनहार गोल्डी यादव, मुस्कान कुशवाहा, पीहू जायसवाल, नेहा चौधरी व धनंजय कुशवाहा जहां संयुक्त रूप से जिले के टॉपर बने हैं तो वहीं हाई स्कूल में बृजमनगंज क्षेत्र की निधि यादव ने अपनी सफलता का परचम लहराते हुए जनपद की टॉपर बनी है। टॉपरों में अधिकांश बच्चे ग्रामीणांचल के हैं जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बूते शहरी क्षेत्र के मेधा को पछाड़ कर अपने सफलता की गौरवगाथा लिखी हैं। इनके इस सफलता पर डीआईओएस ने भी सभी को बधाई देते हुए उनके मेहनत लगन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि जिले में मेधा की कमी नहीं है। संवाद
विज्ञापन

---------------------
30 प्रतिशत स्कूलों की वेबसाइट पर परिणाम दिखा
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस सत्र में सभी परिषदीय स्कूलों के लिए वेबसाइट और परीक्षार्थियों के लिए ईमेल आइडी को अनिवार्य कर दिया है। स्कूलों में यह व्यवस्था तेजी से पूर्ण कराई जा रही है और अधिकतर स्कूलों में इसे पूर्ण कर लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि इसका फायदा भी दिखा जिले में 30 प्रतिशत स्कूलों की वेबसाइट पर यूपी बोर्ड ने सीधे परीक्षाफल घोषित कर जानकारी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed