{"_id":"65c4de5f34e19d4086024a5f","slug":"mauni-amavasya-today-devotees-will-take-a-dip-of-faith-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115391-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मौनी अमावस्या आज, श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मौनी अमावस्या आज, श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी
Thu, 08 Feb 2024 07:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 08 Feb 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के रोहिन, नारायणी और चंदन नदी के घाटों पर मौनी अमावस्या स्नान की तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को इन घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। घाटों की सफाई के बाद मेले के लिए दुकानें सज गईं हैं।
मेला आयोजन समिति की तरफ से श्रद्धालुओं की सुरक्षा सहित अन्य प्रबंध किए गए हैं। माघ मास की अमावस्या तिथि मौनी अमावस्या के रूप में मनाई जाती है। इसलिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदियों के घाटों पर पवित्र स्नान कर दान पुण्य करते हैं। मान्यता है कि इस दिन स्नान दान और गोदान करने से जीवन के सारे संताप मिट जाते हैं और घर-परिवार में सुख समृद्धि आती है। मौनी अमावस्या के अवसर पर जिले के त्रिमुहानी घाट, चानकी घाट और राप्ती नदी के तट पर स्नान दान के साथ मेले का आयोजन होता है। शुक्रवार को इन सभी स्थानों पर श्रद्धालु पहुंचकर स्नान करने के साथ ही पूजा करेंगे। लोगों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
सिसवा निचलौल रोड, पुरैना निचलौल वाया चिउटहा रोड तथा महराजगंज निचलौल व खड्डा झुलनीपुर नहर मार्ग पर प्राइवेट बस, टैक्सियों, टेंपो साहित्य निजी वाहनों व पैदल आने-जाने वालों की भारी भीड़ देखी जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से सीमा पर एसएसबी जवान, झुलनीपुर सीमा पर, बहुआर नाका के पास पुलिस आने-जाने वालों की निगरानी करते देखे गए।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मौनी अमावस्या मेला के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रत्येक नाका पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसका ख्याल जाएगा।
नेपाल के त्रिवेणी संगम जा रहे श्रद्धालुओं की लगी भीड़
ठूठीबारी। मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर त्रिवेणी संगम में स्नान करने जा रहें यात्रियों की भारी भीड़ बृहस्पतिवार दोपहर बाद ठूठीबारी भारत नेपाल सीमा पर जुट गई। बार्डर की सुरक्षा में तैनात एसएसबी के जवान भारत नेपाल सीमा के मुख्य प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों का परिचय पत्र देखकर आने जाने दे रहें थे। वहीं वाहनों की इंट्री के लिए लोग कतार में खड़ा होकर अपने पारी का इंतजार कर रहे थे। रामकिसुन यादव, सीताराम पासवान, साधुशरण, सत्यवान यादव ने बताया कि हम लोग त्रिवेणी संगम में स्नान करने जा रहे हैं। भीड़ के वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद