Maharajganj News: कस्बे के बीच कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान
नौतनवा नगर पालिका अंतर्गत नगर के बीच सब्जी मंडी पड़ाव स्थित रविवार रात करीब दो बजे के करीब मुकेश अग्रवाल की कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से मुकेश व उनके बगल में मोनू अग्रवाल की दुकान में भी आग पकड़ लिया, जिससे दुकान में रखा कपड़ा पूरा जल कर राख हो गया।
विस्तार
नौतनवा नगर पालिका अंतर्गत नगर के बीच सब्जी मंडी पड़ाव स्थित रविवार रात करीब दो बजे के करीब मुकेश अग्रवाल की कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से मुकेश व उनके बगल में मोनू अग्रवाल की दुकान में भी आग पकड़ लिया, जिससे दुकान में रखा कपड़ा पूरा जल कर राख हो गया। आग इतनी भीषण रही कि लपटे दुकान से बाहर दिखने लगीl आसपास के लोगों ने धुआं दुकान से निकलता देख, इसकी सूचना दुकान मालिक को दी।
आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाना शुरू की। मौके पर पहुंची फायर की गाड़ियां व पुलिस बल ने तीन घंटे बाद किसी तरह से काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के लिए नेपाल के रूपनदेही व फरेंदा से दमकल लाया गया । आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है।
क्षेत्राधिकारी आभा सिंह का कहना है कि दुकान में आग शार्टसर्किट से लगा बताया जा रहा है।