फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Masoom Apaharan Accused on 25 000 Enam

अपहरण फालोअप

Sun, 21 Nov 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Masoom Apaharan Accused  on 25  000 Enam
मासूमों के अपहरण के आरोपित पर 25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के चंदनपुर बाईपास के निकट वाहन से स्कूल जाते समय गत बुधवार को दिन में साढ़े आठ बजे मोहम्मद अहमद (10) व श्रीद्धी फातिमा (8) का अपहरण हो गया था। बच्चों की मां ने पहले पति रहे गोरखपुर निवासी सउद अहमद पर अपहरण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस घटना के बाद से पुलिस अपहरण के आरोपित की तलाश में जुटी है।
रविवार को एसपी ने इस प्रकरण में आरोपित के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा आरोपित को गिरफ्तार कराने के लिए जो भी सूचना देगा, उसका नाम गोपनीय रखते हुए इनाम दिया जाएगा। अपहरण की इस कहानी के असल किरदार को ढूंढने में पुलिस परेशान है। वह किधर बच्चों को लेकर गया। इसके बारे में सटीक सुराग नहीं मिलने से पुलिस की मुश्किल बढ़ गई। वक्त बीतने के साथ ही यह केस भी उलझता जा रहा है।
विज्ञापन

बच्चों का दिन दहाडे़ अपहरण होना और उनके बारे में पांच दिन बाद भी पता न चल पाना पुलिस की सक्रियता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करने के लिए काफी है। दूसरी ओर से एसपी ने इस प्रकरण में गंभीर रुख अख्तियार करते हुए जांच में जुटी सभी टीमों को त्वरित पर्दाफाश करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक कार्रवाई की मॉनिटरिंग एसपी स्वयं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपित दउद अहमद निवासी चिलमापुर, थाना रामगढ़ ताल, जनपद गोरखपुर की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है, जो कोई फरार आरोपी की सूचना देगा, गिरफ्तार कराएगा अथवा गिरफ्तारी के लिए विश्वसनीय सूचना देगा जिसके आधार पर उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी की जा सके, उसे 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed