फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Martyrs Puran and Pradeep Thapa remembered on Kargil Vijay Diwas.

Maharajganj News: कारगिल विजय दिवस पर याद किए गए शहीद पूरन और प्रदीप थापा

Mon, 27 Jul 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Martyrs Puran and Pradeep Thapa remembered on Kargil Vijay Diwas.
नौतनवा में स्थापित कारगिल शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते चेयरमैन व अन्य।
जनप्रतिनिधियों ने नौतनवा में स्थापित कारगिल शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया नमन
विज्ञापन

नौतनवा। कारगिल विजय दिवस हमें उन वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। नई पीढ़ी को उनके त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
यह बातें चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने रविवार को कारगिल विजय दिवस पर नगर के दोनों कारगिल शहीदों पूरन बहादुर थापा एवं प्रदीप थापा की प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। इस दौरान नायब तहसीलदार सुदेव पटेल, सभासद अनिल मद्धेशिया, धर्मात्मा जायसवाल, अजय दूबे, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, अभय कुमार, राहुल दूबे, अशोक रौनियार, लल्लू जायसवाल एवं रवि त्रिपाठी अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में जितेंद्र जायसवाल ने भी कारगिल युद्ध में अपनी शहादत देने वाले नगर के दोनों लाल शहीद पूरन बहादुर थापा एवं शहीद प्रदीप थापा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं धूप दिखाकर नमन किया। इस दौरान सुनील गुप्ता, पिंटू वर्मा, विंध्याचल मद्धेशिया, राधेश्याम गुप्ता, उमेश गौतम, बाबूलाल मद्धेशिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed