फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Married woman's dead body found hanging in a closed room

Maharajganj News: बंद कमरे में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

Mon, 05 Aug 2024 05:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 05 Aug 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging in a closed room
मिठौरा/सिंदुरिया। क्षेत्र की ग्राम सभा मोहनापुर निवासी विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोहनापुर निवासी हरिकेश की शादी 2016 में चौक थाना क्षेत्र के पिपरा सोनाडी में मनीषा (30) से हुई थी। रविवार रात मनीषा अपनी बड़ी पुत्री बिसुधा और छोटे पुत्र सचिन को साथ लेकर रात को खाना खाकर अपने घर में सो गई। रात में किसी समय उसने फांसी लगा ली। सोमवार सुबह जब उसकी पुत्री जगी तो मां का शव लटकता देख रोने-बिलखने लगी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हरिकेश अपने दो भाई गंगेश और घनश्याम के साथ पिपराइच में रहकर काम करते हैं। घटना के दिन भी वह पिपराइच में ही थे। पत्नी की मौत की घटना सुनकर घर पहुंचे। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed