फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Married woman's dead body found dumped in canal after four days

Maharajganj News: चार दिन बाद नहर में उतराया मिला विवाहिता का शव

Wed, 12 Jun 2024 06:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 12 Jun 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found dumped in canal after four days
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा नारायण निवासी विवाहिता का शव घुघुली थानाक्षेत्र के ग्राम सभा पड़री स्थित देवरिया शाखा की नारायणी नहर में उतराया मिला। नहर किनारे ग्रामीणों ने महिला के शव को देखा तो शोर मचाया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिंदुरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा नारायण निवासी मुन्ना की पत्नी ज्योति (22) रविवार की शाम को पांच बजे पारिवारिक कलह से नाराज होकर नहर में कूद गई थी। वह अपनी बहन शशिकला के साथ मायके बनजरिया जा रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिंदुरिया थाने की पुलिस ने ज्योति की खोजबीन शुरू कर दी। सिंदुरिया थाने की पुलिस के अलावा ज्योति के परिजन भी गोताखोरों की मदद से ज्योति का शव ढूंढ़ रहे थे। बुधवार की सुबह ज्योति का उतराया हुआ शव मिलने पर परिजन फफक पड़े। थाना प्रभारी सिंदुरिया अजित प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed