{"_id":"67d2eb5639bf1be14c05f888","slug":"married-womans-body-found-in-suspicious-circumstances-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-144632-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विवाहिता का संदिग्ध हालात में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विवाहिता का संदिग्ध हालात में मिला शव
Thu, 13 Mar 2025 07:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 13 Mar 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
बागापार। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम केवलापुर खुर्द के पहाड़ी टोला में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चौक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के केवलापुर खुर्द के पहाड़ी टोला निवासी दिलीप शर्मा की शादी वर्ष 2019 में कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारगढ़ निवासी सुकई शर्मा की बेटी विद्या शर्मा से हुई थी। मृतका का पति दिलीप कुछ दिनों से रोजी-रोटी के सिलसिले में नेपाल गया है। घर में उसकी मां व पत्नी विद्या चार वर्ष के बेटे के साथ रह रही थीं। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे संदिग्ध हालात में विद्या का शव फंदे से लटक रहा था।
जीवित होने की संभावना पर परिजन उसे उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर चौक थाने की पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष रामचरन सरोज के अनुसार, रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा। संवाद