फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Married woman's body found hanging from a noose

Maharajganj News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Sat, 12 Jul 2025 08:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 12 Jul 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose
भिटौली। थाना क्षेत्र के बलुआ में शनिवार की दोपहर में एक विवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के लिए शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बलुआ गांव की सकीना खातून काम निपटाकर दोपहर में अपने कमरे में चली गईं। कुछ समय बाद जब आहट नहीं मिली तो उसके ससुर ने कमरे में झांककर देखा तो उसका शव फंदे से लटकता हुआ दिखाई दिया। यह देख परिजन रोने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन दुपट्टे का फंदा काटकर शव को नीचे उतारकर चारपाई पर लिटा दिए थे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची भिटौली पुलिस ने शव काे कब्जे में ले लिया। सकीना का पति इसरारुल्लाह सऊदी में काम करता है। सास, ससुर घर पर ही रहते हैं। जबकि एक देवर भी है, जो दिल्ली में काम करता है। चर्चा है कि मृतका के साथ, उसके पति और परिजनों के संबंध अच्छे नहीं थे। इन लोगों की प्रताड़ना से वह परेशान रहती थी। मृतका की 10 वर्ष पहले शादी हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया की यदि तहरीर मिलती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed