फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Married woman's body found hanging after a dispute with her husband

Maharajganj News: पति से विवाद के बाद फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Mon, 01 Dec 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging after a dispute with her husband
शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में अक्सर होता था विवाद
विज्ञापन

मनीषा की मां ने पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की
कोल्हुई। ग्राम महुवारी टोला सिंहपुर में पति से विवाद के बाद विवाहिता का शव घर की कुंडी से फंदे लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है। हालांकि विवाहिता की मां ने तहरीर देकर मामले के जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम महुवारी टोला सिंहपुर निवासी विवाहिता मनीषा का शनिवार को पति रामरतन पासवान से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ससुराल के पक्ष का कहना है कि नाराज होकर शनिवार आधी रात के बाद में मनीषा ने घर में कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब रामरतन काफी देर बाद अपने कमरे में पहुंचा। कमरे का दृश्य देखकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। घर में मौजूद परिजनों ने महिला को फंदे से उतारा और बनकटी सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने मनीषा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है दोनों की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। शुरुआती समय में तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन कुछ महीने बाद दोनों में अक्सर विवाद होते रहते थे। विवाहिता की मां ने थाने में तहरीर देकर ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोल्हुई थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विवाहिता की मां ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed