फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Married woman thrown out of home for dowry, FIR lodged

Maharajganj News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 13 Mar 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of home for dowry, FIR lodged
पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन

परतावल। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कानापार उर्फ रामनगर निवासी पूनम मद्धेशिया ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसका विवाह 29 नवंबर 2017 को दुर्गेश कुमार मद्धेशिया के साथ हुआ था। विवाह के समय मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष की मांग के अनुसार अपनी क्षमता के मुताबिक दान-दहेज भी दिया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति दुर्गेश कुमार, देवर बृजेश मद्धेशिया, ननद विजयलक्ष्मी उर्फ बिंदू व पूनम मद्धेशिया और सास सावित्री देवी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। कभी फ्रीज, कभी कूलर तो कभी एसी की मांग करते और मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल देते थे।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसे दो पुत्रियां हर्षिता (5) व अमृता (3) पैदा हुईं। इसको भी लेकर ससुराल पक्ष ताने देता था और बच्चों के इलाज व खर्च में सहयोग नहीं करता था। आरोप है कि 5 मार्च को सुबह करीब सात बजे ससुरालियों ने दहेज में चार पहिया कार की मांग की। मना करने पर सभी ने मारपीट कर उसे दोनों बच्चियों के साथ घर से निकाल दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed