{"_id":"6954330e3eff8ea2fb0f39d7","slug":"married-woman-hanged-herself-while-on-video-call-with-her-husband-died-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-167986-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पति के साथ वीडियो कॉल पर बात के दौरान फंदे से लटक गई विवाहिता, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पति के साथ वीडियो कॉल पर बात के दौरान फंदे से लटक गई विवाहिता, मौत
विज्ञापन
पति के अवैध संबंध को लेकर चल रहा था विवाद, विदेश से पति ने दी परिजनों को घटना की सूचना
ठूठीबारी (महराजगंज)।
अवैध संबंध को लेकर चल रहे मनमुटाव के बीच सोमवार रात एक विवाहिता ने विदेश में रहने वाले पति से वीडियो काॅल पर बात करते हुए दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत का लाइव वीडियो देखकर बदहवास पति ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि पति के उकसाने पर उसने ऐसा कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका का मोबाइल भी जांच के लिए जब्त किया गया है। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
जानकारी के अनुसार, बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम भगतपुरवां, टोला डगरुपुर निवासी मधई मद्धेशिया की 27 वर्षीय बेटी तारा का करीब तीन वर्ष पूर्व हरपुर ग्राम सभा के टोला धुमठवा निवासी राजन यादव से प्रेम विवाह हुआ था। दंपती का सात माह का एक बेटा आयांश है। तारा की मां लीलावती देवी के अनुसार, शादी के बाद दोनों के बीच सबकुछ अच्छा चल रहा था। करीब चार माह पूर्व राजन विदेश से घर आया। इसी दौरान उसका बगल के गांव की एक युवती से संबंध हो गया। इसकी जानकारी होने पर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा। 13 दिसंबर को राजन फिर से सऊदी अरब कमाने चला गया। अवैध संबंध और कथित पारिवारिक प्रताड़ना से क्षुब्ध तारा कुछ दिन पहले मायके चली गई।
सोमवार शाम करीब छह बजे तारा ने अपने बेटे को सुलाने के बाद पति से वीडियो कॉल पर बात शुरू की। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान पति के उकसाने पर तारा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही नौतनवा के नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, सीओ नौतनवा अंकुर गौतम और बरगदवां थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शुक्ला फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बेटा जेल में, पोता बीमार, बेटी की मौत से टूटा परिवार
तारा की मौत से लीलावती देवी का परिवार पूरी तरह टूट गया है। छह वर्ष पूर्व उनके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। इकलौता बेटा आकाश एनडीपीएस एक्ट में महराजगंज जेल में बंद है, जबकि उसका 11 माह का बेटा सूर्यांश जिला अस्पताल में भर्ती है। इसी बीच बेटी की आत्महत्या ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है।