फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Married woman died under suspicious condition

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Sat, 16 Dec 2023 05:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 16 Dec 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious condition
घुघली। ग्राम सभा पकड़ियार विशुनपुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात 23 वर्षीय नीरद खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह उसकी फंदे से लटकती लाश मिली। किसी ने इसकी सूचना मायके वालों को दी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर जमीन पर लिटा दिया था। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए उसके पति, ससुर व सास को पूछताछ के लिए थाने पर ले आई। कुशीनगर जनपद के जटहां किन्नर टोला निवासी मृतका के पिता सुदामा शर्मा ने अपनी पुत्री के पति, सास व ससुर पर दहेज उत्पीड़न, पिटाई करने व हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घुघली थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कुछ स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed