{"_id":"62b8a3ae6a510b48d4247efc","slug":"marriage-in-temple-after-panchayat-maharajganj-news-gkp441739018","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर मे शादी रचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर मे शादी रचाई
विज्ञापन
पंचायत के बाद मंदिर में की शादी
फरेंदा (महराजगंज)। मोबाइल के जरिए संपर्क में आए प्रेमी युगल ने गांव में पंचायत के बाद रविवार को मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई। युगल को गांव के संभ्रात लोगों ने आशीर्वाद दिया।
गोरखपुर के लोहरपुरवा निवासी मनोज व मथुरानगर निवासी के किरतारी जोत निवासी रूपा के बीच काफी दिनों से मोबाइल पर बात हो रही थी। जिसकी जानकारी होने पर युवती के भाई मोहन ने स्थानीय थाने में शिकायती पत्र दिया था। थाने में शिकायत और प्रेमी युगल से बातचीत के बाद समाज के संभ्रात लोगों ने पंचायत की, जिसमें बताया गया कि दोनों बालिग हैं व एक ही धर्म से हैं। इसके बाद सभी लोगों ने निर्णय लिया और रविवार को शादी हुई। गांव के पूर्व प्रधान राजेश मौर्या, अजय जायसवाल, अरुनेश कुमार, रामकरन, शंकर चौधरी, बहादुर व दिलीप सहानी आदि लोगों ने नव दंपति को आशीर्वाद दिया।