फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Markets are being set up on the footpaths and vehicles are occupying the service lanes.

Maharajganj News: फुटपाथों पर सज रहे बाजार तो सर्विस लेन पर वाहनों का कब्जा

Thu, 06 Aug 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Markets are being set up on the footpaths and vehicles are occupying the service lanes.
फरेंदा मार्ग पर स्थित सर्विस लेन पर खड़ी बेतरतीब बाइक।
सर्विस लेन पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों ने बढ़ाई राहगीरों की मुश्किलें
विज्ञापन

फुटपाथों और सर्विस लेन पर वाहनों के कब्जे के कारण मजबूरी में सड़क पर चल रहे लोग
महराजगंज। शहर में फुटपाथ और सर्विस लेन पर कब्जे के कारण आए दिन लगने वाले जाम के कारण राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। शहर के सर्विस लेन पर बाइक से लेकर कार तक का कब्जा है तो वहीं फुटपाथ पर बाजार सजाए जा रहे हैं। मजबूरी में राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ रह है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, शहर के सक्सेना चौक से फरेंदा रोड तक दो लेन की सड़क के साथ सर्विस लेन बनाई गई है ताकि स्थानीय यातायात सुचारु रहे। लेकिन सर्विस लेन के दोनों किनारों पर चार पहिया और दो पहिया वाहनों की लंबी कतारें खड़ी रहती हैं। इससे सर्विस लेन की चौड़ाई काफी कम हो गई है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी चौराहे के दोनों ओर रेहड़ी और ठेला व्यापारियों ने स्थायी रूप से दुकानें सजा ली हैं। चौराहे पर हर समय भीड़भाड़ बनी रहती है और थोड़ी देर में ही वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इसी तरह बस स्टैंड के आसपास भी फुटपाथों पर दुकानें लगने से यात्रियों और राहगीरों को काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी नगर के रहने वाले प्रशांत मणि त्रिपाठी ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति में स्थायी सुधार नहीं हो सका है। अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाता है लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से सड़क और फुटपाथों पर कब्जा हो जाता है। इससे आए दिन जाम की समस्या हो रही है।
वर्जन
समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाता है। यदि कोई व्यक्ति सड़क या फुटपाथ पर दोबारा अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- आलोक कुमार, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी

शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका के साथ समन्वय कर संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। सड़क की पटरियों, फुटपाथों और सर्विस लेन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाई जा सके।
- अरुणेंद्र प्रताप सिंह, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed