फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Map of boundaries of 191 wards of 11 civic bodies will be prepared

Maharajganj News: 11 निकायों के 191 वार्डों की सीमाओं का तैयार होगा मानचित्र

Sat, 21 Oct 2023 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Map of boundaries of 191 wards of 11 civic bodies will be prepared
- मानचित्र तैयार होने के बाद एनआईसी के वेबसाइट पर उसे दर्ज कराने की होगी पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सभी 11 निकायों के 191 वार्डों की सीमाओं का नए सिरे से मानचित्र तैयार होगा। मानचित्र के तैयार होने के बाद उसे एनआईसी के वेबसाइट पर अपलोड करने का कार्य होगा। जिससे लोग वास्तविक रूप से नगरीय व वार्ड की सीमा को जान सकेंगे।
जिले में तीन नगर पालिका व आठ नगर पंचायत है। सीमा विस्तार के बाद के बने नए मानचित्र व उससे जुड़े विवरण को एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड करना है। ऐसे में छह दिन में सभी 11 निकायों के कार्य को पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। नगर पालिका महराजगंज, नौतनवां व सिसवा के 75 वार्डों के मानचित्र को दो दिन में अपलोड करना है। इसी क्रम में नगर पंचायत आनंदनगर, बृजमनगंज, चौक व परतावल के 64 वार्डों के मानचित्र को दो दिन में तथा नगर पंचायत पनियरा, सोनौली, निचलौल व घुघली के 52 वार्डों के मानचित्र को भी दो दिन में अपलोड करने को कहा गया है। इसके अपलोडिंग के कार्य के हो जाने के बाद एक क्लिक से ही लोग देश-विदेश में बैठकर निकायवार वार्डों की सीमा के विवरण को जान सकेंगे।
विज्ञापन

-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी 11 निकायों के 191 वार्डों के नए सिरे से बनाए गए मानचित्र को एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड कराने के लिए जनगणना कार्य निदेशालय के निदेशक की ओर से पत्र आया है। इस कार्य को तीव्र गति से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed