फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   many round coming pradhan and vendar for money

बकाया के लिए पूर्व प्रधान, वेंडर लगा रहे ब्लॉक का चक्कर

Sun, 23 Jan 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
many round coming pradhan and vendar for money
क्षेत्र के लगभग 40 गांवों में दो करोड़ से ज्यादा बकाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीपुर। पिछले पंचवर्षीय काल में तत्कालीन प्रधानों द्वारा ग्राम पंचायतों में कराए गए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भुगतान विभागीय लापरवाही से अधर में लटक गया है। गांव की सत्ता दूसरे के हाथ चली जाने से प्रधानों पर लाखों रुपए की देनदारी बनी हुई है। इससे भुगतान के लिए पूर्व प्रधान ब्लॉक से लेकर विकास भवन तक चक्कर लगा रहे हैं। पूर्व प्रधानों का आरोप है कि जिम्मेदार उदासीन हैं, जिससे उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं।
लक्ष्मीपुर विकास खंड में पिछली पंचवर्षीय में प्रधान रहे पप्पू यादव, एकसडवा, सन्तोष चौरसिया देवपुर, मजहर अली, विशुनपुर फुलवरिया, पंकज बैरवा जंगल, रामनाथ वर्मा, बोकवा, परवेज आलम, सोनवल, मो युनुश, करमहवा खुर्द, गीता गुप्ता, एकमा, परमेश्वर यादव, कटाई कोट मदरहना, दीनानाथ, पोखरभिंडा ने बताया कि करीब 40 ग्राम पंचायतों के पिछले कार्यकाल का बकाया भुगतान नहीं हो पाया है। जिसमें करीब 12 लोग दूसरी बार गांव की बागडोर सम्भाल रहे हैं। उनका भी भुगतान फंसा हुआ है। लोगों ने बताया कि पिछले कार्यकाल में मनरेगा योजना से किए गए खड़ंजा, इंटरलाकिंग, नाली निर्माण व तालाबों का सौंन्दर्यीकरण कराया गया था। इसमें विभाग द्वारा श्रमिक का भुगतान तो कर दिया गया है, लेकिन सामान का भुगतान नहीं किया गया है। इससे प्रधानों के लाखों रुपए का भुगतान न होने से उन पर सामग्री की सप्लाई देने वाली फर्मों का बकाया है, जो आए दिन बकाए धनराशि की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीडीओ लक्ष्मीपुर योगेंद्र राम त्रिपाठी ने बताया है कि ब्लॉक का कार्यभार सम्भाले मात्र 10 दिन ही हुए हैं। कुछ ग्राम पंचायतों में पक्के कार्य में मेटेरियल का भुगतान बजट के अभाव में नहीं हुआ है। पूर्व प्रधानों से पत्रावली की मांग करके फाइल तैयार की जा रही है। बजट आने पर मानक में हुए कार्यों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed