फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Manure shop sealed, licenses of three suspended

खाद की दुकान सील, तीन के लाइसेंस निलंबित

Thu, 09 Dec 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Manure shop sealed, licenses of three suspended
खाद की दुकान सील, तीन के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन

महराजगंज। कृषि विभाग ने उर्वरक बेचने वाले आठ दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही पनियरा क्षेत्र में एक दुकान को सील और तीन दुकानों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि विभिन्न कारणों से जिन आठ दुकान संचालकों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें भैया फरेंदा के दो, फरेंदा के एक, फूलमनहां के दो तथा फरेंदा की तीन दुकानें हैं। इसके साथ ही पनियरा क्षेत्र के मुजुरी में खाद की दुकान को सील कर दिया गया है। पनियरा क्षेत्र के सिंह खाद भंडार इलाहाबास, मनोज खाद भंडार मुजुरी और एग्री जंक्शन बैजूड़ेहरा के लाइसेंस को भी निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की चार टीमों की ओर से विशेष अभियान चलाकर 41 दुकानों से कुल 11 नूमने एकत्र किए गए हैं। उसकी जांच प्रयोगशाला में कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अधिकारियों की ओर से की गई जांच में प्वाइंट आफ सेल (पीओएस) मशीन व स्टाक में उपलब्ध उर्वरक की मात्रा में अंतर पाने पर तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया है। एक दुकान की चौहद्दी निर्धारित थी, जबकि उर्वरक उसके अंदर न होकर बाहर एक कमरे में रखी पाई गई। इसके चलते उस दुकान को सील किया गया। वहीं जांच के दौरान बिना किसी सूचना के दुकानें बंद के हटने वाले दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग ने सात दुकानदारों पर दर्ज कराई एफआईआर
जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बिना लाइसेंस के और नियमों की अनदेखी करके खाद की बिक्री करने के आरोप में सात आरोपितों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि नौतनवां थाने में अवैध उर्वरक भंडारण करने पर सत्यनारायण, अवैध तरीके से खाद की बिक्री के आरोप में सुरेंद्र रौनियार पर बरगदवा थाने में, ज्यादा दाम लेने के आरोप में आरके कृषि सेवा केंद्र बारातगाड़ा के संचालक पर फरेंदा थाने में केस दर्ज कराया गया।

बिना लाइसेंस के खाद की बिक्री के मामले में सुहेल अहमद व प्रमोद अग्रहरी पर निचलौल थाने में, पुरानी खाद को नए पैकेट में रखवाने व भंडारण करने पर कोल्हाई यादव व एक अन्य पर घुघली थाने तथा अवैध तरीके से मटर के भंडारण के आरोप में मनीष ट्रेडिंग कंपनी के संचालक संतोष कुमार पर कोठीभार थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed