फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mangri had left the house a month ago after getting angry

Maharajganj News: एक माह पहले बहू से गुस्सा होकर घर से निकली थीं मंगरी

Sun, 18 Jun 2023 04:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 04:39 PM IST
विज्ञापन
Mangri had left the house a month ago after getting angry
पनियरा थाना क्षेत्र के बेलासपुर नर्सरी में मिली थी बुजुर्ग महिला की लाश
विज्ञापन

सोशल मीडिया से जानकारी मिलने पर पहुंची बहू ने की शव की पहचान




संवाद न्यूज एजेंसी



महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के बेलासपुर नर्सरी में मिले शव की शिनाख्त मंगरी देवी के रूप में हो चुकी है। मंगरी सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण गांव की रहने वाली थी। वह एक माह पहले अपनी बहू से नाराज होकर घर से निकली थी। घर वाले उन्हें ढूंढ रहे थे। इस बीच शुक्रवार को उनका शव संदिग्ध हाल में बेलासपुर नर्सरी में मिला। शनिवार शाम को शिनाख्त हुई तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



जानकारी के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली जंगल के बेलासपुर नर्सरी के पास नाले में मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान करने के लिए उसकी बहु कौशल्या सोशल मीडिया के माध्यम जानकारी मिलने पर पहुंची और पहचान की।
विज्ञापन

उसने बताया कि सास मंगरी देवी 85, निवासी पिपरा कल्याण थाना सिंदुरिया की हैं। वह एक माह पहले मुझसे नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थीं। उनकी तलाश की जा रही थी। सोशल मीडिया के माध्यम से शव मिलने की सूचना थी, इसके बाद यहां पहुंची तो शव की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कोट



बभनौली जंगल के बेलासपुर नर्सरी के पास नाले के किनारे बरामद की गई वृद्ध महिला के शव की शिनाख्त उसकी बहू कौशल्या ने की है। बहू कौशल्या से सास की एक माह पूर्व कहासुनी हो गई थी। जिससे नाराज होकर वह कहीं चली गई थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत कैसे हुई है। जांच की जा रही है।



- स्वतंत्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष पनियरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed