{"_id":"6666300bdf5d61435102a334","slug":"mango-fruit-trees-cut-without-permit-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124282-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिना परमिट के काट डाले आम के फलदार वृक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिना परमिट के काट डाले आम के फलदार वृक्ष
Mon, 10 Jun 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। परतावल क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरिया में बिना परमिट के वन माफियाओं ने पांच फलदार आम के वृक्ष को काट दिया। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। काटने वाले व पेड मालिक को पुलिस के सहयोग से पकड़कर ले गई।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरिया में प्राथमिक विद्यालय के सामने बागीचे में लगे आम के फलदार वृक्ष को मालिक ने बेच दिया। वृक्ष खरीदने वाले ठिकेदार ने आनन - फानन वृक्ष को कटवाना शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारी को दी, लेकिन वन विभाग के अधिकारी द्वारा गंभीरता न दिखाने पर ग्रामीण ने सोशल मीडिया के एक्स एकाउंट पर इसको शेयर कर दिया। कुछ ही देर बाद परतावल क्षेत्र के रेंजर ओम प्रकाश सिंह परतावल पुलिस चौकी पर पहुंचे, पुलिस बल लेकर घटना स्थल पर पहुंच वृक्ष कटवा रहे ठेकेदार व वृक्ष मालिक को पकड़ कर पुलिस चौकी ले गए।
रेंजर ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बिना परमिट के पांच फलदार आम के पेड़ काटे हुए मिले हैं। पेड़ काटने वाले ठेकेदार व बेचने वालों के विरूद्ध वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।