{"_id":"641dfaf110f505abac022564","slug":"mangal-dal-will-be-awarded-maharajganj-news-c-7-1-97700-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विवेकानंद यूथ अवाॅर्ड के लिए चयनित हुए 12 मंगल दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विवेकानंद यूथ अवाॅर्ड के लिए चयनित हुए 12 मंगल दल
Sat, 25 Mar 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग की ओर से प्रोत्साहन राशि भेजने की पूरी की गई है तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। खेल व अन्य सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाने वाले जिले के सभी 12 मंगल दलों को विवेकानंद यूथ अवाॅर्ड मिलेगा। दलों का चयन कर लिया गया है। अगले सप्ताह तक इन्हें प्रोत्साहन राशि मिल जाएगी।
एक नवयुवक व एक महिला मंगल दल को जहां 25 हजार की प्रोत्साहन राशि मिलेगी, वहीं, दस मंगल दलों को पांच-पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि। प्रोत्साहन राशि मिलने से युवाओं के विकास की दृष्टि से संसाधन की उपलब्धता आदि के संबंध में सार्थक कदम उठाए जा सकेंगे।
मिठौरा ब्लॉक के महिला मंगल दल परसौनी को व धानी ब्लॉक के महिला मंगल दल बरडाड़ को प्रोत्साहन राशि देने के लिए चुना गया है। इसी प्रकार नवयुवक मंगल दल में प्रोत्साहन राशि देने के लिए पनियरा ब्लॉक के रजौड़ा कला, बृजमनगंज ब्लॉक के काश्तखैरा, सदर ब्लॉक के लखिमा थरूआ, घुघली ब्लॉक के अमवा भैसी, सिसवा ब्लॉक के मझौवा, फरेंदा ब्लॉक के डंडवार, रतनपुर ब्लॉक के खैरहवा जंगल, निचलौल ब्लॉक के माधोनगर तुर्कहिया, लक्ष्मीपुर ब्लॉक के कैथवलिया व परतावल ब्लॉक के महुअवा-महुई को चुना गया है। इन सभी को भी पांच-पांच हजार की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन
परसौनी व अमवा भैसी को अतिरिक्त पुरस्कार
जिले स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के कारण महिला मंगल दल परसौनी और अमवा भैसी के नवयुवक मंगल दल को 20 हजार की धनराशि मिलेगी। दोनों ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट रहे हैं। ऐसे में उन्हें 25 हजार की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
कोट
विवेकानंद यूथ पुरस्कार के लिए चयनित हुए मंगल दलों को प्रोत्साहन राशि भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अगले सप्ताह तक उनके खाते में प्रोत्साहन राशि भेज दी जाएगी।
-सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी