फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   maneesh hatyaakaand ke virodh mein kuchh der band raheen dukaanen

मनीष हत्याकांड के विरोध में कुछ देर बंद रहीं दुकानें

Sat, 02 Oct 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
maneesh hatyaakaand ke virodh mein kuchh der band raheen dukaanen
नगर में मनीष हत्याकांड को लेकर दुकान को बंद कराते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : MAHARAJGANJ
मनीष हत्याकांड के विरोध में कुछ देर बंद रहीं दुकानें
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं ने अनुरोध कर बंद कराईं दुकानें, पुलिस रही सतर्क
महराजगंज। मनीष हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को शहर की दुकानें कुछ देर के लिए बंद रहीं। व्यापारी नेताओं ने अनुरोध कर दुकानों को बंद कराया और प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरन पुलिस सतर्क रही।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में सुबह 10 बजे नगर की दुकानों का बंद कराने का प्रयास किया गया। कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में हत्या को लेकर व्यापारी आक्रोशित हैं। वे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। आरोपित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। प्रदेश संगठन मंत्री पशुपति नाथ गुप्ता ने कहा कि व्यापारी समाज अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए होती है, लेकिन गोरखपुर की घटना सोचने पर विवश कर देती है।
विज्ञापन

इस दौरान विजय जायसवाल, अनिल कुमार, फूलचंद अग्रवाल, रामसेवक साहू, अशोक गुप्ता, रविकांत गोयनका, सदरे आलम, अजय राज कसौधन, सुधीर अग्रहरि, ओमप्रकाश गुप्ता, डॉ. आनंद गुप्ता, मनोज सिंहानियां, संदीप गुप्ता, विनोद यादव, अनूप टिबड़ेवाल, विपिन पांडेय, दुर्गेश कुमार गुप्त, सतीश चंद, हरिद्वार, संदीप, रोहित, संजय गुप्ता, विष्णु जासवाल, राकेश गुप्ता, नवीन वर्मा, मृत्युंजय, मदनलाल, आकाश, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने निकाला कैंडल मार्च
पनियरा। गोरखपुर में रियल स्टेट कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष राजेश्वर मद्धेशिया के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। सरकार से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई व मामले की जांच करने की मांग की।

संगठन के नगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट से जांच कराई जाए। इस दौरान ई. आकाश जायसवाल, रामफल जायसवाल, दिलीप कसौधन, अजय जायसवाल, ओमप्रकाश कन्नौजिया, मनोज कसौधन, अमित जायसवाल, रामसमुझ जायसवाल, अख्तर, धर्मेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed