फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   manage of ganrater on exam centre

बिजली नहीं होने पर परीक्षा केंद्र जनरेटर की व्यवस्था करें

Wed, 19 Jan 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
manage of ganrater on exam centre
बिजली नहीं होने पर परीक्षा केंद्र जनरेटर की व्यवस्था करें
विज्ञापन

दूर-दराज से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रैनबसेरा घरों में व्यवस्था की जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षक, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट व विद्यालय प्रबंधक तथा प्रधानाचार्यों की बैठक विकास भवन सभागार में बुधवार को हुई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया गया कि सभी सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट और प्रबंधक परीक्षा के दौरान सतर्क रहें। स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुनिश्चित कर लें कि सीसी टीवी कैमरा, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, स्वच्छ जल की सुविधा सभी केंद्रों पर उपलब्ध हों। विद्युत नहीं होने पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जनरेटर की व्यवस्था मौजूद रहे, ताकि परीक्षा कक्षों में प्रकाश की व्यवस्था बनी रहे। दूर-दराज से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रैनबसेरा घरों में व्यवस्था की जाय तथा दूर-दराज स्थित परीक्षा केंद्रों के लिए एआरएम के साथ बैठक कर आवश्यक संख्या में बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षार्थी सुविधापूर्वक परीक्षा केंद्र पर ससमय उपस्थित हो सकें।
विज्ञापन

डीएम ने यह भी कहा कि परीक्षा के लिए पहली पाली में समय 8:30 से 9:30 बजे तक तथा दूसरी पाली में 1 से 2 बजे तक प्रवेश दिया जाय। इसके पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कोविड महामारी नियंत्रण के लिए सभी केन्द्रों पर हेल्प-डेस्क, थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजर व सर्जिकल मास्क की व्यवस्था की जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की जाए। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाइस व मोबाइल फोन वर्जित रहेगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी शालीग्राम, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार, डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह, डीसी मनरेगा अनिल चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed