फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Man jailed for sexually exploiting woman on pretext of marriage

Maharajganj News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोपी को जेल

Sun, 14 Dec 2025 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Man jailed for sexually exploiting woman on pretext of marriage
भिटौली। थाना क्षेत्र की एक युवती ने गांव के युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

युवक काफी दिनों से गांव की ही एक युवती से शादी का झांसा देकर काफी दिनों तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बना। बीते कुछ दिनों पहले जब युवती ने युवक पर शादी करने की बात कही तो वह आनाकानी करने लगा। बीते 3 दिन पहले इसी बात को लेकर युवक और युवती के बीच काफी नोक झोंक हो गई। इस पर युवक युवती को काफी मारा पीटा। थक हार कर बृहस्पतिवार को युवती ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद युवक फरार चल रहा था। वह कहीं भागने की फिराक में था कि मुखबिर की सूचना पर धर्मपुर नहर से सुबह लगभग पांच बजे भिटौली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed