फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Man injured in bike collision dies during treatment, FIR registered

Maharajganj News: बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, प्राथमिकी

Thu, 12 Mar 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Man injured in bike collision dies during treatment, FIR registered
महराजगंज। बाइक की टक्कर से घायल पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर के टोला ठिकहां निवासी फौदी की इलाज के दौरान पांच मार्च को मौत हो गई। मृतक की पत्नी किताबी देवी की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने तहरीर में बताया है कि उनके पति फौदी (26) फरवरी की शाम को पट्टे तिराहे पर चाय पीकर घर लौट रहे थे। उसी दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। उनका इलाज गोरखपुर के एक अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान पांच मार्च को उनकी मौत हो गई। पीड़िता का कहना है कि दाह-संस्कार के बाद क्रिया-कर्म में जुटने से तहरीर देने में विलंब हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में बाइक और अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed