फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Man dies after being hit by train

Maharajganj News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 05 Dec 2025 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
फरेंदा। आनंदनगर-गोंडा रेलखंड पर धानी ढाला के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आनंदनगर कस्बे के वार्ड नंबर 10 विन्ध्वासिनीनगर निवासी राजू (45) मथुरानगर के निरहूपुर में किराया के मकान में रहकर खाना बनाकर जीवन यापन करता था। बृहस्पतिवार को दिन में 11:30 बजे के करीब रेलवे लाइन पार करते समय राजू गोरखपुर से आनंदनगर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह नशेड़ी किस्म का व्यक्ति था। उसके तीन बेटी व एक बेटा है। उसकी मौत से परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना ट्रेन चालक ने गेट मैन को दी। रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर विधिक कार्रवाई में जुट गई। थाना प्रभारी दीनबंधु के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed