फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Malnutrition is going away on paper, still 1353 children are malnourished

Maharajganj News: कागजों में दूर हो रहा कुपोषण, अभी भी 1353 बच्चे कुपोषित

Sun, 18 Aug 2024 04:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 18 Aug 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Malnutrition is going away on paper, still 1353 children are malnourished
निचलौल। कुपोषण को रोकने और खत्म करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की तमाम योजनाएं चल रही हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार देने से लेकर बच्चों को कुपोषण से बचाने की जानकारी तक दी जाती है। निचलौल ब्लॉक में 295 केंद्रों पर जुलाई महीने में 1353 कुपोषित बच्चों की पहचान की गई है।
विज्ञापन


कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, ब्लॉक क्षेत्र में 295 आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए व गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के लिए जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित हैं। इन आंगनबाड़ी केंद्रों पर जहां शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जाता है, वहीं उनसे अनेक गतिविधियां भी करवाई जाती हैं। साथ ही महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए टिप्स दिए जाते हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों के कुपोषित होने की पहचान की जाती है। इनमें अगर नवजात बच्चे का जन्म के समय वजन ढाई किलोग्राम से कम हो और उसका कद भी 45 सेंटीमीटर से कम हो तो उसे कुपोषित माना जाता है। पिछले चार महीने के आंकड़ों पर नजर डाले तो देखा जाय की अप्रैल में कुपोषित बच्चों की संख्या 1537, मई में 1499, जून में 1358 जबकि जुलाई में 1353 संख्या है। अधिकांश कुपोषित बच्चे न्याय पंचायत मिश्रवलीया, बेलवा, गडौरा, बीसोखोर, ठूठीबारी और टिकुलहीया अंतर्गत गांवों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी सीडीपीओ गुंजनलता श्रीवास्तव ने कहा की बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए महिलाओं को जागरुक किया जा रहा है। समय-समय पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। महिलाएं पौष्टिक आहार लें और नवजात बच्चों को स्तनपान अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed