फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Malnutrition is being driven away by sago with milk and khichdi.

Maharajganj News: दूध, खिचड़ी के साथ साबूदाना से दूर भगा रहे कुपोषण

Thu, 12 Dec 2024 01:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 12 Dec 2024 01:01 PM IST
विज्ञापन
Malnutrition is being driven away by sago with milk and khichdi.
महराजगंज। जिला अस्पताल के पोषण पुर्नवास केंद्र में भर्ती बच्चों को पौष्टिक आहार मिल रहा है। वहीं केंद्र प्रभारी बच्चों को नियमानुसार आहार देने पर जोर दे रहे हैं। दलिया, खिचड़ी, सूजी का हलवा, वजन के हिसाब से दूध, सीजन के फल आदि बच्चों को दिए जाते हैं। कभी-कभी संबंधित कर्मियों की उदासीनता से बच्चे भर्ती नहीं होते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का वार्ड बना है। वर्तमान समय में यहां 10 बेड पर 10 कुपोषित बच्चे भर्ती हैं। वार्ड में भर्ती आरोही एक साल की है।मोहनजोत गांव के रहने वाले इनके पिता सूर्यभान ने बताया कि चार दिन से बच्ची भर्ती हैं। यहां पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। आरिधी मोहनजोत की है। इनकी मां पूजा बच्ची को साथ लेकर आईं हैं। उन्होंने बताया कि बच्ची को समय समय पर जरूर के अनुसार आहार मिल रहा है। पोषण विशेषज्ञ पूजा त्रिपाठी ने बताया कि सुबह हलवा, दोपहर 12 बजे दूध, तीन बजे खिचड़ी, पांच बजे साबूदाना, सात बजे दूध दिया जाता है। बच्चों को फल देने के साथ ही उनकी मां को भी सुबह शाम भोजन दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते 22 अक्तूबर को सभी बेड खाली थे, लेकिन इधर बेड खाली नहीं है, सभी बेड पर बच्चे हैं। वार्ड में भर्ती बच्चों की देखभाल समय समय पर की जाती है। उनको जरूरत के अनुसार पोषण सामाग्री दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि पोषण पुर्नवास केंद्र में बेहतर व्यवस्था है। ओपीडी में भी आने वाले कुपोषित बच्चों को यहां भर्ती किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed