Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Male sterilization achievement stands at a mere 1.3 percent, while the figure for female sterilization is also limited to 7.6 percent.

Maharajganj News: नसबंदी से कतरा रहे पुरुष, अंतरा इंजेक्शन पर महिलाओं का भरोसा

Sun, 01 Nov 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Male sterilization achievement stands at a mere 1.3 percent, while the figure for female sterilization is also limited to 7.6 percent.
महराजगंज। परिवार नियोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद स्थायी साधनों को अपनाने में लोग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। पुरुष नसबंदी से कतरा रहे हैं। महिलाओं का भरोसा अंतरा इंजेक्शन पर बढ़ा है।
विज्ञापन

जनपद में पुरुष नसबंदी की स्थिति सबसे चिंताजनक है। सितंबर 2026 की विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, जिले में पुरुष नसबंदी के लिए 78 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन महज एक पुरुष ने ही नसबंदी कराई। इस तरह लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि केवल 1.3 प्रतिशत रही। महिला नसबंदी में भी तस्वीर बहुत उत्साहजनक नहीं है। 7193 के लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 546 महिलाओं ने नसबंदी कराई। इसकी उपलब्धि 7.6 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

इसके उलट अस्थायी परिवार नियोजन साधनों को अपनाने में महिलाएं आगे हैं। अंतरा इंजेक्शन महिलाओं की पहली पसंद बनकर उभरा है। जिले में 21,380 महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन लगाने का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 20,453 ने इंजेक्शन लगवाया। इस तरह 95.7 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया। कई ब्लॉकों में लक्ष्य से अधिक महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा में 1317 के लक्ष्य के मुकाबले 2157 महिलाओं को इंजेक्शन लगाया गया। यहां उपलब्धि 163.8 प्रतिशत रही। महराजगंज में 1731 के सापेक्ष 2551 महिलाओं ने इंजेक्शन लगवाया, जो 147.4 प्रतिशत है। नौतनवा में 1903 के लक्ष्य के मुकाबले 2766 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन अपनाया। यहां उपलब्धि 145.3 प्रतिशत दर्ज की गई।

प्रसव बाद परिवार नियोजन में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी
प्रसव के बाद परिवार नियोजन के साधन अपनाने के मामले में भी महिलाओं की भागीदारी सामने आई है। प्रसव के बाद आईयूसीडी के लिए 12,980 का लक्ष्य निर्धारित था। इसके सापेक्ष जिले में 13,480 संस्थागत प्रसव हुए, जिनमें 5996 महिलाओं ने आईयूसीडी लगवाई। संस्थागत प्रसव के मुकाबले यह आंकड़ा 44.5 व निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 46.2 प्रतिशत रहा। ब्लॉकवार आंकड़ों में परतावल में लक्ष्य के सापेक्ष 65 प्रतिशत, मिठौरा में 53 प्रतिशत और सिसवा में 54.5 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई।
लक्ष्य के 59 फीसदी ही लग सका कॉपर-टी
कॉपर-टी लगवाने के लिए 11,190 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष 6600 महिलाओं ने कॉपर-टी लगवाई। इस तरह उपलब्धि 59 प्रतिशत रही। महराजगंज ब्लॉक में 1077 के लक्ष्य के मुकाबले 880 महिलाओं ने कॉपर-टी लगवाई। मिठौरा में 1199 के सापेक्ष 933 और पनियरा में 764 के लक्ष्य के मुकाबले 638 महिलाओं ने इस साधन को अपनाया।

बोले अधिकारी
परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अस्थायी साधनों में अंतरा इंजेक्शन को महिलाएं अधिक पसंद कर रही हैं। नसबंदी के प्रति पुरुषों और महिलाओं में अभी भी झिझक है। इसे दूर करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों की जानकारी दी जा रही है।
- डॉ. केपी सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed