{"_id":"6a97335f93bade75e10e96c3","slug":"malaria-patient-found-in-lakshmipur-samples-from-15-people-sent-for-testing-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-184370-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लक्ष्मीपुर में मिला मलेरिया का मरीज, 15 लोगों के नमूने जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लक्ष्मीपुर में मिला मलेरिया का मरीज, 15 लोगों के नमूने जांच को भेजे
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस दौरान 15 लोगों के खून के सैंपल लिये
मुंबई से लेकर आया था मलेरिया, जागरूक किया गया: सहायक मलेरिया अधिकारी
महराजगंज। लक्ष्मीपुर क्षेत्र में मलेरिया का एक मामला मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। मंगलवार को लक्ष्मीपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को मच्छर से बचाव के उपाय बताए और गांव के 15 लोगों के खून का सैंपल लिया और उसे मलेरिया की जांच के लिए भेज दिया।
सहायक मलेरिया अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि लक्ष्मीपुर क्षेत्र के चौतरवा गांव निवासी एक व्यक्ति मुंबई कमाने गया था। वहां उसकी तबीयत खराब हुई और जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई। इलाज के बाद भी आराम नहीं मिलने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज और बाद में राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में उपचार कराया गया। वहां जांच के दौरान उसे मिक्स मलेरिया होने की जानकारी मिली, इसे गंभीर बीमारी माना जाता है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम संबंधित गांव पहुंची। टीम ने मरीज के घर के आसपास रहने वाले करीब 15 लोगों के रक्त के नमूने लिए। सभी नमूनों की जांच कराई गई, जिसमें किसी भी व्यक्ति में मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई। इसके अलावा गांव में साफ-सफाई कराने के साथ मच्छरों की रोकथाम के लिए कीटनाशक का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए। रात में फागिंग भी कराई जाएगी।