फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Make the preparations for the counting site responsible

मतगणना स्थल की तैयारियों को पूरा कराएं जिम्मेदार

Sat, 05 Mar 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Make the preparations for the counting site responsible
मतगणना स्थल की तैयारियों को पूरा कराएं जिम्मेदार
विज्ञापन

महराजगंज। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए 10 मार्च को होने वाली मतगणना से पूर्व ही सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा करा लिया जाए। गणना कार्य को सुचारु रुप से संपन्न कराने का प्रयास हो, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
ये बातें उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों की स्थिति को देखने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि विधान सभावार नामित किए गए निर्वाचन अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि गणना स्थल पर जाली लग चुकी है। यदि कहीं से भी किसी प्रकार की असुविधा हो तो उसे समय से दुरुस्त करा लिया जाए। गणना स्थल पर बांस-बल्ली लगवाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे कि अभिकर्ताओं अथवा प्रत्याशी को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान की तरह ही मतगणना को बेहतर ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। यह तभी संभव है जब सभी कार्मिक पूरे मनोयोग से अपने कार्य को करें। सभी निर्वाचन अधिकारी, संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए तैयारियों को पूरा कराने पर जोर दें। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी मदन मोहन वर्मा के साथ ही अन्य निर्वाचन अथवा सहायक निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed