{"_id":"62f3fc31be303e0a150f4dca","slug":"make-the-flag-available-to-the-gram-panchayats-by-this-evening-maharajganj-news-gkp446741592","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शाम तक ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराएं झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शाम तक ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराएं झंडा
विज्ञापन
जिला कारागार में रक्षा बंधन पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
आज शाम तक ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराएं झंडा
महराजगंज। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने में सबकी भूमिका अहम है। बृहस्पतिवार शाम तक सभी ग्राम पंचायतों को झंडा उपलब्ध करा दिया जाए। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विभागवार लक्ष्य व प्राप्त झंडों की प्राप्ति का कार्यवृत्त भी बनाएं।
यह निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान की सफलता के संबंध में आयोजित बैठक में कही। उन्होंने कहा कि जिला पूर्ति अधिकारी सभी कोटेदार, पेट्रोल पंप संचालक व गैस एजेंसियों पर झंडा का वितरण करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एएनएम व आशा को झंडा वितरित करने के निर्देश दिए।
नए बच्चे के जन्म के अवसर पर मां को तिरंगा भेंट किए जाने की बात कही। प्रत्येक बिजली बिल जमा करने वालों को भी
झंडा दिया जाएगा। उन्होंने 13 अगस्त की सुबह सभी चिह्नित स्थलों पर झंडे लगाने और एक रुपये की दर से आम लोगों को झंडा वितरित किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, डीएफओ पुष्प कुमार कांधला, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. नीना वर्मा आदि मौजूद रहे।