{"_id":"661dc838907105a7970b1574","slug":"make-everyone-aware-for-fear-free-voting-sp-maharajganj-news-c-206-1-go11002-120129-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयमुक्त मतदान के लिए करें सभी को जागरूक : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयमुक्त मतदान के लिए करें सभी को जागरूक : एसपी
Tue, 16 Apr 2024 06:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को सोमेंद्र मीणा ने निर्वाचन कार्य को सकुशल संपन्न कराने के लिए गैर जनपद जा रहे पुलिस कर्मियों के साथ बैठक करके उन्हें दायित्व बोध कराया। कहा कि निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करें तथा ड्यूटी करते समय ऐसा ही माहौल बनाएं। पहले चरण के मतदान में 328 जवान रामपुर जनपद के लिए भेजे गये।
लोकसभा निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए महराजगंज जिले से दूसरे चरण में बुलंदशहर, तृतीय में बदायूं, चतुर्थ में हरदोई तथा पंचम चरण में अमेठी जनपद के लिए कुल 869 जवान लगाए गये हैं। पुलिस अधीक्षक ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव सकुशल संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसे लेकर सजगता बरतें। ड्यूटी के दौरान अपने आचरण-व्यवहार को लेकर सावधान रहें। किसी के साथ अपशब्द का प्रयोग न करें, क्रोध न दिखाएं। अपने शरीर या वाहन पर किसी दल या उम्मीदवार का प्रतीक चिन्ह या झंडा न लगाएं। निष्पक्ष होकर निष्ठापूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करें, जिससे मतदाता भयमुक्त होकर मतदान कर सकें। मतदान में किसी भी तरह की बाधा पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्ती से पेश आएं। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य मौजूद रहे।