{"_id":"69a3523435c1092891078210","slug":"make-cleanliness-an-integral-part-of-your-daily-routine-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-172503-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर हुआ बैठक, जनजागरूकता अभियान तेज करने पर जोर
महराजगंज। नगर पालिका परिषद सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की तैयारियों को गति देने के लिए शनिवार को बैठक आयोजित की गई। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने अधिशासी अधिकारी आलोक मिश्रा के साथ महिला प्रशिक्षण सेवा संस्थान की महिलाओं से संवाद किया।
बैठक में स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने स्वच्छ सर्वेक्षण में जनपद का बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए जनजागरूकता अभियान तेज करने पर जोर दिया। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं और घर-आंगन से लेकर गलियों तक की सफाई में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
इस अवसर पर सफाई पर्यवेक्षक इंद्राशन, विनोद गौतम, अंशुमान सिंह सहित महिला प्रशिक्षण सेवा संस्थान की कई महिलाएं मौजूद रहीं। अधिशासी अधिकारी अलोक मिश्रा ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत सभी वार्डों में नियमित निगरानी, कूड़ा प्रबंधन और जन-भागीदारी बढ़ाने के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में घर-घर जाकर स्वच्छता संदेश पहुंचाया जाएगा। स्कूलों और सामुदायिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा, स्वच्छता केवल सफाई नहीं बल्कि स्वास्थ्य, सम्मान और सभ्यता का प्रतीक है। जनपद को स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट स्थान दिलाने के लिए सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।