{"_id":"6553ceba24a819f5500f11fe","slug":"major-fire-broke-out-in-two-clothes-shops-due-to-short-circuit-clothes-burnt-to-ashes-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-9493-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शाॅर्ट सर्किट से कपड़े की दो दुकानों में लगी भीषण आग, कपड़े जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शाॅर्ट सर्किट से कपड़े की दो दुकानों में लगी भीषण आग, कपड़े जलकर राख
विज्ञापन
शाॅर्ट सर्किट से कपड़े की दो दुकानों में लगी भीषण आग, कपड़े जलकर राख
नौतनवा और नेपाल की फायर ब्रिगेड ने बहुत मशक्कत के बाद करीब साढ़े तीन घंटे में आग बुझाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। कस्बे के नानक नगर वार्ड में सोमवार की भोर में कपड़े की दो दुकानों में आग लगने से लाखों के कपड़े जलकर राख हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और नौतनवा पुलिस ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। सूचना पाकर सीओ आभा सिंह, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नेपाल प्रहरी का फायर ब्रिगेड टीम भी बचाव राहत कार्य में जुटी।
जानकारी के मुताबिक नौतनवां कस्बे के वार्ड नंबर 22 नानक नगर में कपड़े की दो दुकानों में आग लग गई । शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। आग से कपड़े जलकर राख हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दुकान मालिक रूपेश अग्रवाल और मोनू अग्रवाल का घर और दुकान आमने-सामने है। रविवार की रात लक्ष्मी पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दुकान बंद कर सब लोग सोने चले गए।
सोमवार की सुबह लगभग चार बजे दुकानों से आग की लपटें निकलने लगीं। जिसे देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते दुकान धू-धू कर जलने लगी। जानकारी मिलते ही पूरे मुहल्ले में अफरातफरी मच गई। सभी लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड तथा नौतनवा और सोनौली पुलिस मौके पर पहुंच बचाव कार्य में जुट गई। सूचना मिलते ही फरेंदा और नेपाल के भैरहवा का अग्निशमन दल मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुटा।
विज्ञापन
आग की लपटे इतनी तेज थी कि जेसीबी मशीन से शटर तोड़कर आग बुझाई गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से लगभग साढ़े तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। पूरे नगर में धुआं-धुआं हो गया था। आग पूरे मोहल्ले में न फैल जाए इस वजह से सभी लोग बचाव कार्य में जुट गए और कई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया । दुकान मालिक रूपेश अग्रवाल ने बताया कि लगभग 60 से 70 लाख का नुकसान हुआ है। सीओ आभा सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में आग लगी थी। नौतनवां,फरेंदा तथा भैरहवा की फायर ब्रिगेड टीम की मदद से पर काबू पाया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फायर स्टेशन बनाने की मांग
नौतनवा। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र देकर नौतनवा में फायर स्टेशन बनाने की मांग की। जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि नौतनवा जिले की सबसे पुरानी नगर पालिका है। इसकी आबादी लगभग 70 हजार है। यह भारत नेपाल सीमा पर स्थित प्रमुख व्यावसायिक स्थान है, लेकिन आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए फायर स्टेशन नहीं है। बीते वर्षों में कई जगह आगजनी की घटनाएं हुई हैं। नौतनवा जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर तथा फरेंदा से 44 किलोमीटर दूर स्थित है। उन्होंने मुख्यमंत्री से फायर स्टेशन बनाने की मांग की। संवाद