{"_id":"69efcc36dc8e0e2133050e24","slug":"major-action-on-nepal-border-more-than-25-quintals-of-foreign-walnuts-recovered-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-176195-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 25 क्विंटल से अधिक विदेशी अखरोट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 25 क्विंटल से अधिक विदेशी अखरोट बरामद
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर बरामद विदेशी अखरोट के साथ आरोपी व सुरक्षाकर्मी।
ट्रक चालक को गिरफ्तार कर सुरक्षा एजेंसियों ने कब्जे में लिया ट्रक
ट्रक के गुप्त केबिन में रखा गया था 103 बोरी अखरोट
सोनौली। नेपाल सीमा स्थित सोनौली पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को पिलर संख्या 517/2 के पास पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने अभियान चलाते हुए 25 क्विंटल से अधिक विदेशी अखरोट बरामद किया है। साथ ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 22वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट सैफवान एन और पुलिस चौकी सोनौली प्रभारी गौरव यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रहे एक संदिग्ध ट्रक को सीमा से करीब 10 मीटर अंदर रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कंटेनर ट्रक संख्या आरजेएकचारजीजे 5722 में विशेष रूप से बनाए गए गुप्त केबिन से 103 बोरी विदेशी अखरोट बरामद किया गया। बरामद अखरोट का कुल वजन लगभग 2570 किलोग्राम बताया जा रहा है। जांच में सामने आया कि ट्रक नेपाल के काठमांडो से दिल्ली जा रहा था।
पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान हरियाणा निवासी साहिब खान के रूप में हुई है। बरामद अखरोट, ट्रक और आरोपी को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम विभाग को सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है। सीमा पर इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है। वहीं सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से एक बड़े अवैध नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। इस संबंध में सहायक कमांडेंट ने बताया कि ट्रक सीज कर माल सहित आरोपी को अग्रिम कार्यवाही के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।