फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   majdur quarantin

पुणे से ट्रक से आए 49 मजदूर क्वारंटीन

Fri, 17 Apr 2020 10:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
majdur quarantin
पुणे से ट्रक से आए 49 मजदूर क्वारंटीन
विज्ञापन

महराजगंज। पुणे से ट्रक बुक कर आए 49 मजदूरों को पुलिस ने शुक्रवार को जिले की सीमा पर रोक लिया। सभी को भागीरथी कृषक इंटर कॉलेज, भगीरथपुर में क्वारंटीन किया गया है।
लक्ष्मीपुर एवं कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि लॉकडाउन के कारण पुणे में फंसे कुछ मजदूरों के 15 अप्रैल को ट्रक रवाना होने की खबर मिली थी। इसके चलते स्थानीय पुलिस सक्रिय थी। शुक्रवार को ट्रक को कोल्हुई सीमा में प्रवेश करते ही रोक लिया गया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि विभिन्न गांवों जैसे बड़हरा शिवनाथ के 35, जमुहराकला के 2, चौक का एक, छपवा का एक, परसामलिक का एक, मैनिहवा का एक, बकैनिया के तीन, बेलवा के एक, गुजरवलिया शंकर मिश्र के तीन व नेपाल के एक मजदूर समेत कुल 49 लोग अपने गांवों जाने के लिए ट्रक बुक करके घर की ओर जा रहे थे। उन्हें रोककर क्षेत्र के भागीरथी कृषक इंटर कॉलेज, भगीरथपुर में क्वारंटीन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर के अधीक्षक डॉ. दिवाकर राय को दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को सभी के स्वास्थ्य परीक्षण व स्क्रीनिंग के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शव रखे एंबुलेंस का लिया सहारा, किए गए क्वारंटीन
सोनौली। सोनभद्र जिले की एक फैक्ट्री में काम करने वाले तीन युवक एंबुलेंस का सहारा लेकर सोनौली पहुंच गए, जिन्हें सोनौली पुलिस ने नौतनवां स्थित क्वारंटीन में भेज दिया। जबकि एंबुलेंस में रखे गए शव को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर सोनभद्र जिले से एंबुलेंस नेपाल के युवक का शव लेकर सोनौली बॉर्डर पर पहुंची। पुलिस ने शव के साथ आए परिवार के दो सदस्यों को छोड़कर तीनों युवकों के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि तीनों युवक सोनभद्र से अपने घर महराजगंज जाने के लिए एंबुलेंस का सहारा लिए हैं।

क्षेत्राधिकारी नौतनवां राजू कुमार साव ने बताया कि नेपाली नागरिक के शव को नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया है। नेपाल पुलिस ने थर्मल स्क्रेनिंग कर शव के साथ आए परिवार के दोनों लोगों को प्रवेश दिया। जबकि एंबुलेंस में सवार तीनों युवकों को क्वारंटीन में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed