फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maize worth Rs 2.94 lakh kept for smuggling recovered

Maharajganj News: तस्करी के लिए रखा 2.94 लाख का मक्का बरामद

Wed, 07 Jan 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Maize worth Rs 2.94 lakh kept for smuggling recovered
ठूठीबारी। नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में तस्करी कर भेजने के लिए रखा हुआ 98 बोरा मक्का नेपाल सशस्त्र पुलिस के जवानों ने पकड़ा है। नेपाल नवलपरासी जिले के बेलासपुर 26 नंबर सशस्त्र पुलिस की संयुक्त टीम बॉर्डर एरिया में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की भारी मात्रा में मक्का की बोरियां बॉर्डर के पास एक घर में छिपाकर रखी गई हैं। टीम ने घेराबंदी कर मकान की तलाशी ली तो बोरे में रखा 98 बोरा मक्का (2940 किलो) बरामद हुआ। सशस्त्र प्रहरी हरपुर नायब निरीक्षक एसआई माधव प्रसाद घिमिरे ने बताया कि बरामद 98 बोरी मक्का को कब्जे में लेकर महेशपुर कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 2.94 लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed