फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Main water supply pipeline repaired, water supply restored

Maharajganj News: मुख्य जलापूर्ति पाइप लाइन हुआ ठीक, बहाल हुई जलापूर्ति

Wed, 27 May 2026 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Main water supply pipeline repaired, water supply restored
पाइप लाइन खराब होने से एक दर्जन वार्ड में जलापूर्ति व्यवस्था थी बदहाल
विज्ञापन

महराजगंज। निचलौल मार्ग के सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान नगर पालिका की मुख्य जलापूर्ति पाइप लाइन टूट जाने से शहर के एक दर्जन वार्डों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया। दो दिनों की मशक्कत के बाद मंगलवार की देर शाम नगर पालिका की टीम पाइप लाइन को दुरुस्त करने में सफल रही। इसके बाद जलापूर्ति बहाल कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान वाटर सप्लाई का मेन पाइप क्षतिग्रस्त हो गया था। पाइप लाइन टूटने से शहर के कई प्रमुख वार्डों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी। प्रभावित क्षेत्रों में आजाद नगर, बिस्मिल नगर, शास्त्री नगर, सिविल लाइन, एपीजे अब्दुल कलाम नगर समेत आसपास के अन्य वार्ड शामिल रहे।
विज्ञापन




अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका की तकनीकी टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया था। पाइप लाइन काफी गहराई में होने के कारण मरम्मत कार्य में दिक्कतें आईं। जलापूर्ति सामान्य कर दी गई है और सभी प्रभावित वार्डों में पानी की सप्लाई शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed