फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Main tube of city scan machine burnt, problems increased

Maharajganj News: सिटी स्कैन मशीन की जल गई मेन ट्यूब, बढ़ी परेशानी

Mon, 12 Feb 2024 09:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 12 Feb 2024 09:09 PM IST
विज्ञापन
Main tube of city scan machine burnt, problems increased
महराजगंज। जिला मुख्यालय में स्थापित सिटी स्कैन मशीन की मेन ट्यूब सोमवार को अचानक जल गई। इसकी जानकारी विभाग के जिम्मेदारों की ओर से टेक्नीशियन को दी गई, लेकिन टेक्नीशियन की मनमानी के चलते मशीन दुरुस्त नहीं हो सकी। इससे करीब 30 लोग निराश होकर वापस लौट गए। कुछ लोगों ने निजी सेंटरों से सिटी स्कैन कराया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय में एकमात्र सिटी स्कैन मशीन स्थापित किया गया है। जहां पर औसतन हर रोज करीब 35 से 40 लोगों का सिटी स्कैन होता है। इससे गरीब मरीजों की काफी राहत मिलती है। लेकिन सोमवार को किसी कारण के चलते अचानक सिटी स्कैन मशीन का मेन ट्यूब जल गई। जिसे दुरुस्त करने के लिए विभाग की ओर से तत्काल टेक्नीशियन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे टेक्नीशियन को देख मरीजों में आस जगी की जल्द मशीन ठीक होने के बाद उनका सिटी स्कैन हो जाएगा। लेकिन टेक्नीशियन मशीन को तत्काल ठीक करने के बजाय कुछ समय बाद ठीक करने का आश्वासन देकर लौट गए। जिसके चलते मरीज काफी निराश हो गए। फिर धीरे धीरे करके सिटी स्कैन परिसर से बाहर निकल गए। कुछ मरीज इधर उधर दौड़ लगाने के बाद मजबूरी में वे प्राइवेट सिटी स्कैन सेंटर में पहुंच जांच कराया। जहां पर उन्हें आर्थिक शोषण का शिकार होना पड़ा। जिला अस्पताल के सीएमएस एपी भार्गव ने कहा कि मशीन बनवाने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed